पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी

विज्ञापन

पर्चायावरण सुरक्षा को लेकर चार एकड़ में लगाया बगीचा बलिया बेलौन पौधा लगाने का जुनून ने बच्चा लाल सिंह को ऐसा पर्यावरण प्रेमी बनाया कि वे अपने चार एकड़ में विभिन्न प्रकार के छायादार पौधा लगा डाले. अब वहीं पौधा बड़ा होकर पेड़ बन कर तैयार हो गया है. पर्यावरण संतुलन के लिए यह जरूरी भी है. सालमारी निवासी बच्चा लाल सिंह ने बताया की शुरू में शौक से पौधरोपण कर रहे थे. पौधों में हरियाली देख कर हौसला बढ़ा. धीरे-धीरे चार एकड़ में दो हजार पौधरोपण किया. मनरेगा विभाग की ओर से इस कार्य से प्रभावित होकर दो सौ पौधों का देखभाल का जिम्मेदारी लिये जाने के बाद बागीचा का विकास तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा की बढ़ते प्रदुषण, पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है. सरकार द्वारा सरकारी जमीन में जल जीवन हरियाली के तहत पौधरोपण योजना सफल होने पर निजी जमीन में भू स्वामी के द्वारा मनरेगा योजना से पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित किये जाने के बाद हरियाली बढ़ी है. इससे प्रदुषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण में लाभ मिल रहा है. यह बागीचा लोगों को आकर्षित भी कर रहा है. शुद्ध वायु, पेड़ की छांव, मन की शांति के लिए दूर-दूर से लोग यहां घुमने आते हैं. बच्चा लाल सिंह ने बताया की पौधरोपण के बाद कुछ दिनों तक मेहनत करनी पड़ती है. पौधा बड़ा होने पर मेहनत और खर्च में कमी आती है. साथ ही यहां मिश्रित खेती कर आर्थिक लाभ भी होता है. उन्होंने कहा की इस से प्रेरित हो कर अन्य लोगों के द्वारा भी निजी जमीन में पौधरोपण कर रहे है. इस क्षेत्र में इस तरह का दर्जनों बागीचा तैयार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन