इंटर परीक्षा: भौतिकी व भूगोल ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया

इंटर परीक्षा: भौतिकी व भूगोल ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया
– तीसरे दिन की परीक्षा में 17281 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित – 393 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थिति- आज अंग्रेजी व हिंदी विषय की परीक्षा कटिहार जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को इंटर परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 393 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में इंटर परीक्षा जारी रही. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 21275 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 20882 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. परीक्षार्थियों ने पहली पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा में सम्मिलित हुए. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के भूगोल व कामर्स संकाय क बिजनेस स्टडी विषय में सम्मिलित हुए. इस बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी, बीएसईबी की ओर से तैनात नोडल अधिकारी सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. इंटर परीक्षा को लेकर शहरों में गहमागहमी की स्थिति रही. सभी प्रमुख सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. डीइओ ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा ली जा रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका व जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने की व्यवस्था की गयी है. इस बीच परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी अमित कुमार, पंकज मंडल, पूजा कुमारी प्रियंका कुमारी सोनी कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में भौतिकी की परीक्षा हुई है. भौतिकी के कई प्रश्न शुरू में उलझाये रखा. पर सभी प्रश्न अच्छे से सॉल्व कर दिये है. इसी तरह राहुल कुमार, मनोज व प्रीति ने बताया कि दूसरी पाली में उनकी भूगोल की परीक्षा हुई है. भूगोल के कुछ प्रश्न के उत्तर समझ में नहीं आ रहे थे. पर कोशिश करने के बाद उसका उत्तर दे दिये. कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच जारी है परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर जायजा लिया. अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. उड़नदस्ता टीम ने भी कई केंद्रों पर जाकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे दिन भी इंटर की परीक्षा जारी रही. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गयी. मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर पूरी तरह रोक थी. जिन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल था. उसे रख लिया गया. परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें मोबाइल लौटाया गया. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल भी तैनात थे. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये परीक्षा की निगरानी हो रही थी. स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जा रही है. आज अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा जिला प्रशासन की ओर से जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रथम पाली में 7997 में से 7875 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. जबकि इस पाली में 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 13278 के विरुद्ध 13007 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस पाली में 271 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले. अब शुक्रवार को प्रथम पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए अंग्रेजी व दूसरी पाली में कला संकाय व वोकेशनल के लिए हिंदी विषय की परीक्षा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




