फोटों खींची किसी और बाइक की चालान कट गयी किसी और की

Updated:
विज्ञापन
फोटों खींची किसी और बाइक की चालान कट गयी किसी और की

फोटों खींची किसी और बाइक की चालान कट गयी किसी और की

विज्ञापन

कटिहार यातायात प्रशासन की ओर से फोटो खींचकर चालान काटने की व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं, ताजा मामला लापरवाही का ऐसा उदाहरण बनकर सामने आया है जो पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है, दरअसल, यातायात नियम उल्लंघन के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक सवार की फोटो खींची गई, जिसका नंबर 7746 बताया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चालान 7748 नंबर की बाइक पर काट दिया गया, यानी गलती साफ तौर पर नंबर दर्ज करने में हुई, जिस वाहन का चालान काटा गया लगभग तीन महीने बाद वाहन मालिक को इस चालान की जानकारी मिली, जब उन्होंने पीडीएफ निकाला तो उसमें तस्वीर किसी दूसरे बाइक की थी और मोबाइल नंबर भी किसी अन्य व्यक्ति का दर्ज मिला, बरारी प्रखंड के कावर गांव निवासी पीड़ित मिट्ठू ने इस गड़बड़ी को लेकर यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया, डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनसे लिखित आवेदन देने को कहा है, ताकि जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके,

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन