फलका, भीषण अगलगी में 14 घर जले, नकदी सहित लाखों की क्षति

फलका, भीषण अगलगी में 14 घर जले, नकदी सहित लाखों की क्षति
– प्रकाश मंडल ने बेटी की शादी के लिए रखे थे करीब दस लाख नकदी, जलकर राख फलका फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत के कमलसिया गांव में सोमवार के अहले सुबह भीषण अग्निकांड की घटना हुई. आग लगने से गांव के 14 परिवारों के घर जलकर राख हो गया. इस हादसे में नकदी, जेवर-जेवरात, कपड़े, अनाज और जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के लोग अलाव का सहारा लेने के बाद खेती के कार्य के लिए बहियार चले गये थे. इसी दौरान अलाव से एक घर की टाटी में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों के कारण आग बुझाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस अग्निकांड में प्रकाश मंडल के तीन घर जल गया. जिनमें बेटी की शादी के लिए रखे गए करीब दस लाख रुपये नकद जलकर राख हो गया. दिनों मंडल के दो घर, शिक्षक रमेश मंडल के दो घर, बजरंगी मंडल का एक घर, मुनिश्वर मंडल के तीन घर तथा लगभग 12 लाख रुपये नकद भी जल गया. इसके अलावा सारो देवी, पति बासुदेव मुरयारी, रंजना देवी,पति उमेश मुरयारी, प्रियंशु कुमारी पति चंदन कुमार, खुशबू कुमारी पति चंदन कुमार, शिल्पा देवी, पति मनीष मंडल, वंदना कुमारी, पति रमेश कुमार, खुशी कुमारी,पति प्रकाश मंडल, श्यामा देवी, बिंदेश्वरी मंडल, पप्पू कुमार और विरमा कुमारी के घर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय झा को अवगत कराया. मुखिया प्रतिनिधि ने तुरंत थाना और अंचल अधिकारी को सूचना देते हुए दमकल वाहन की मांग की. दमकल के पहुंचने तक आग की लपटें और भी विकराल हो चुकी थी. तब तक दर्जनों घर आग की चपेट में आ चुके थे. सूचना पाकर फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जिला मुख्यालय से दो अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड में कुल 14 परिवार बेघर हो गये हैं. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. पीड़ित परिवारों का रो- रो कर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. प्रशासन से मुआवजा व राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं. अंचलधिकारी सोमी पोद्दार ने बताया की आग में जले घर का राजस्व कर्मचारी से सर्वे कर क्षति का आकलन कर लिया गया है. अभी तत्काल पीड़ित परिवारों क़ो पॉलीथिन एवं सूखा अनाज दिया जा रहा है. एक डॉक्टर की टीम भेजी गयी है. कुछ लोग मामूली जख्मी हुए है. उनका इलाज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




