जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

Updated:
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन

कटिहार अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार राज्य जिला शाखा कटिहार के कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल की अध्यक्षता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती का आयोजन किया. सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया. अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने कहा कि अपने देश में जो भी बड़े नेता पैदा हुए है. उनमें जननायक का स्थान अग्रणी है. कहा, लोकनायक जयप्रकाश एवं महान समाजवादी चिन्तक डा लोहिया विचारधारा की कड़ी के में सबसे मजबूत स्तम्भ के रूप में जन नायक सदैव याद किये जायेंगे. इनका स्थान राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक समता लाने वाले नेता में रहा है. जननायक का जीवन सदा अपने मूल्यों के प्राप्ति के लिए संघर्षरत रहा. गरीब व वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिए. जदयू वरीय अधिवक्ता राजेंद्र मिश्रा, श्यामदेव राय, रामविलास पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, शिवनारायण सिंह एवं नेता रमाकांत राय, दिलीप कुमार आदि ने भी इनके व्यकतित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन