मतदान में सक्रिय भागीदारी का लोगों ने लिया संकल्प

Updated at : 12 Oct 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान में सक्रिय भागीदारी का लोगों ने लिया संकल्प

मतदान में सक्रिय भागीदारी का लोगों ने लिया संकल्प

विज्ञापन

– विभिन्न गतिविधियों के जरिए वोट देने की अपील कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व राजनीतिक दल के स्तर पर चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी है. इस बीच कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय व अंतिम चरण के तहत आगामी 11 नवंबर को मतदान होगा. मतदान में अधिक से अधिक मतदाता हिस्सा लें. जिला प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मतदान केंद्र पर बीएलओ व अन्य कर्मियों की तरफ से ईवीएम व वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. दूसरी तरफ जागरूकता रैली, रंगोली, चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों के जरिए मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मतदाता जागरूकता अभियान में जुटे हुए है. अलग-अलग गतिविधियों के जरिए लोकतंत्र में मतदाताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक की जा रही है. इस बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पदाधिकारी के दिशानिर्देश के आलोक में रविवार को कटिहार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान संख्या 63 एवं 68 उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनुसूचित जाति सिरसा के प्रांगण में स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. स्थानीय मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक, निर्वाचन गीत व संबोधन के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया. ताकि मतदान के दिन अधिकतम संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. कार्यक्रम में मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद चौधरी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान के जरिए ही बेहतर लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है. मतदान के दिन घर से निकाल कर सबसे पहले मतदान करें. उसके बाद ही कोई काम करें. एसडीओ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी भागीदारी जरूरी है. सबकी भागीदारी से ही एक बेहतर सरकार चुनकर आयेंगे तथा बिहार का समग्र विकास हो सकेगा. इसलिए बिहार की बेहतरी के लिए जरूरी है कि मतदाता 11 नवंबर को अपने नजदीक के मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन