पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग, शहर में वाहनों का बढ़ा था दवाब

पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग, शहर में वाहनों का बढ़ा था दवाब
कटिहार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए रिक्ति के विरुद्ध संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी. जिससे शहर में जाम से पूरे दिन लोग जूझते रहे. सबसे व्यस्तम सड़क बाटा चौक, कालीबाड़ी रोड, पानी टंकी चौक, बिनोदपुर का हाल बेहाल है. फिलहाल एमजी रोड का चौड़ीकरण के बाद यहां जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिली. लेकिन हालत फिर वैसी ही हो गई है. रविवार को शहर का व्यस्तम सड़क एमजी रोड, ओवरब्रिज, अस्पताल रोड जाम की समस्या से हफ्ता रहा. सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक सबसे ज्यादा शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके अलावा शाम के पांच बजे से मंगल बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड पर खिसकना भी मुश्किल हो जाता है. यदि वाहन से है तो घंटों एक स्थान पर खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है. शहर में जाम न लगे इसके लेकर ट्रैफिक व्यवस्था भी अपना काम कर रही है. यहां तक कि चौक- चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी दिया गया हैं. लेकिन शहर की जो तस्वीर सामने आती है. वह उनके कार्यों पर सवाल खड़े कर देते हैं. शहर का गर्ल्स स्कूल रोड, मंगल बाजार कि सड़क पर सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके अलावा सुबह में हरीगंज चौक पर सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं के कारण हमेशा रह रहकर जाम लगते रहते हैं. यही हाल शहर के न्यू मार्केट का भी है. बिनोदपुर सड़क से गुजरने पर भी लोगों के पसीने उतर जाते हैं. कुल मिलाकर शहर के सभी मुख्य सड़क पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. जिसका आज तक स्थाई निराकरण नहीं निकल पाया है. जहां रविवार के दिन भी शहर का व्यस्तम सड़क जाम की समस्या से कराह उठा. हालांकि ट्रैफिक जवान के द्वारा काफी मशक्कत के बाद जाम की समस्या से निजात दिलाने में लगे रहे. लेकिन ठंड मौसम में जाम में फंसे लोगों के पसीने उतार दिया. जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के लिए शहर में जाम की स्थिति से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं है. शहरवासी जिला प्रशासन निगम प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब इस चुनौती का निराकरण कर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाया. जिससे सभी शहर में जाम लगने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके. लेकिन अब तक इस और न तो निगम प्रशासन न ही जिला प्रशासन का कोई एक्शन प्लान देखने को मिल रहा है. खामियाजा लोगों को रोजाना जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




