जिस जगह पहले थी उसी जगह प्रतिमा स्थापना पर अड़े लोग

जिस जगह पहले थी उसी जगह प्रतिमा स्थापना पर अड़े लोग
-सालमारी में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित को लेकर बैठक बलिया बेलौन सालमारी आरडीएस कॉलेज चौक स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का मामला सुलझने की जगह उलझता चला जा रहा है. डीएम कटिहार के निर्देश पर सीओ रिजवान आलम, स्टेट हाईवे 98 निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट डिप्टी मैनेजर सतीश कुमार, पार्षद अब्दुल सलाम, आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन समिति के जिला अध्यक्ष भोला पासवान, अनुमंडलीय अध्यक्ष भागीरथ राय की मौजूदगी में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शिफ्टिंग मामले पर विचार विमर्श किया. उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि तथा संघर्ष समिति के लोग इस बात पर डटे रहे कि जहां पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है. रहेगा. जिला पार्षद अब्दुल सलाम ने कहा डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा जहां पर अभी मौजूद है. रहेगा. अगर हटाया गया तो जन आंदोलन किया जायेगा. सीओ रिजवान आलम ने कहा कि जगह की कमी की वजह से अन्यत्र शिफ्टिंग के लिए लोगों से विमर्श जारी है. एसएच 98 से सटा हुआ मीनापुर मोड के पास शिफ्ट हो जाने से वहां पर्याप्त जगह होने के कारण आंबेडकर पार्क बनाना संभव था. स्टेट हाईवे 98 प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर सतीश कुमार ने कहा कि जिस जगह पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है. जगह की कमी से रेडियस को फुलफिल नहीं कर पा रहा है. डिजाइन मैनेजर के द्वारा अप्रूवल नहीं मिल पा रहा है. अप्रूवल नहीं मिलता है तो आंबेडकर चौक में सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होगा. उक्त मामले का मॉनिटरिंग डीएम आशुतोष द्विवेदी खुद कर रहे हैं. डीएम से जो दिशा निर्देश मिलेगा कार्य किये जायेंगे. इस अवसर पर शाह फैसल, अति पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, डॉ एमआर हक, नारायण राम, मुन्ना, मुखिया भारत राय, दिलीप राय सहित दर्जनों की तादाद में संघर्ष समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










