कदवा में नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे लोग

Updated at : 03 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
कदवा में नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे लोग

कदवा में नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी, महम्मदपुर, चांदपुर, सोनैली, पहलागढ़, भर्री, गोपीनगर, परभेली सहित अन्य जगहों में पांच दिनों से इंटरनेट का हाल बेहाल है. दिन में तो थोड़ा बहुत नेट काम करता है, पर शाम के वक्त ना तो नेट चलता है ना ही फोन से कहीं बात ही हो पाती है. क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस क्षेत्र में दो कंपनियों का टावर है. नेटवर्क हमेशा स्लो काम करता है या काम ही नहीं करता है. क्षेत्र के लोगों को इंटरनेट से संबंधित कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है. कर्मियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है. महंगी दामों में नेट पैक भराकर उपभोक्ताओं का नेट पैक में भराये गये रुपये का इस्तेमाल नहीं होने से रुपया दुरुपयोग होता नजर आता है. कंपनी वालों को इसका फायदा मिल जाता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन