दोपहर व शाम में हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
दोपहर व शाम में हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दोपहर व शाम में हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन

कटिहार लंबे समय से तेज धूप व उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार की दोपहर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से गर्मी से काफी हद तक राहत प्रदान की है. शाम में भी बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा. करीब एक माह से बारिश नहीं होने से लोग काफी परेशान हो रहे थे. खेती किसानी पर भी इसका असर पड़ रहा था. हालांकि मूसलाधार बारिश नहीं होने से किसान अब भी चिंतित है. किसानों का कहना है कि धान की फसल की रोपाई के लिए मूसलाधार बारिश की आवश्यकता है. रिमझिम बारिश से रोपाई संभव नहीं है. लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन चार दिनों में बारिश अच्छी होगी. तापामन में गिरावट दर्ज की जायेगी. जिससे लोगों को गर्मी से काफर हद तक राहत मिल जायेगी. बारिश होने से शहर की सड़कें कीचड़ मय हो गयी. जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी. शहर के कई वार्डों में नाला व सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. वैसे जगहों पर रहने वाले लोगों को बारिश के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आयेगी. तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन