कटिहार औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर स्थित उद्यमी बिट्टू शर्मा के फैक्ट्री प्रांगण में पिछले दिनों कांग्रेस इंटक के नेता विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. कार्यक्रम में सर्वप्रथम विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विकास सिंह का एक विशाल माला गाजे बाजे के साथ, अंग वस्त्र बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विकास सिंह के साथ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले संगठनों में, करणी सेना के जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी, लोजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महाराणा प्रताप सेवा परिषद के अध्यक्ष माधव सिंह, हिंद मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिला महामंत्री प्रकाश कुमार महतो, सविता देवी, 102 एम्बुलेंस संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, बिहार स्टेट होटल इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री संजय चौधरी, बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के महामंत्री अमरनाथ शर्मा, मिशन पब्लिक स्कूल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ममता सिंह, महामंत्री सुनीता शर्मा, कटिहार मजदूर संघ इंटक के नेता हरेंद्र मिश्रा, पूरन महतो, मोहनलाल सिंह, लालमोहन सिंह, ई रिक्शा चालक संघ के नेता अजय सिंह, विक्रम सिंह, राजीव कुमार सहित सैकड़ो साथियों को सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया गया. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि विकास सिंह के भाजपा में आने से कटिहार जिले में भाजपा काफी मजबूत और सशक्त होगा. विधानसभा चुनाव में इसका लाभ देखने को मिलेगा. पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ने विकास सिंह एवं उनके साथ आए हुए सभी संगठन के नेता एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने विश्वास जताते हुए कहा कि विकास जी एवं उनका पूरा टीम भाजपा के आईडियोलॉजी, सिद्धांत एवं अनुशासित तरीके से भाजपा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, प्रेम प्रकाश गुड्डू, बब्बन झा, शोभा जयसवाल, चंद्र भूषण ठाकुर, महिला अध्यक्ष रीना झा, छाया तिवारी, बुलबुल सिंह, पूनम सिंह, भास्कर सिंह, हितेश शर्मा, राजेश शर्मा, मौसम कुमार सिंह ने भी विकास सिंह को भाजपा के परिवार का हिस्सा बनने पर दिल से बधाई और स्वागत किया. विकास सिंह ने स्पष्ट कहा मैं भाजपा के नियम, सिद्धांत के कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा. अभिनंदन समारोह को सफल बनाने में विजय स्पोर्टिंग क्लब के महामंत्री नौशाद सिद्दीकी, निगम पार्षद उपाध्यक्ष, असद इकबाल, श्यामल किशोर सिंहा, भीम बागवानी, बिट्टू शर्मा, सूरज कुमार, मनोज कुमार चुन्नू, राजीव कुमार विश्वकर्मा, गौरव शाह, विजय चौधरी, रंजन सिंह, प्रेम कुमार शाह, राकेश शर्मा, मनोज राय, निगम पार्षद प्रतिनिधि, राजा केसरी, मनोवर इस्लाम, जुबेर, डिंपी मंडल, राजू अग्रवाल, पिंकू यादव, कुंदन वर्मा, प्रमोद पासवान, बच्चू सरकार, पिंटू यादव, अमीरुल, विनय सिंह, विवेक राठौर मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है