प्रहलाद यादव बनाये गये फलका थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
प्रहलाद यादव बनाये गये फलका थानाध्यक्ष

प्रहलाद यादव बनाये गये फलका थानाध्यक्ष

विज्ञापन

फलका फलका थाना में हाल ही में हुए हंगामे और विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. पूर्व थानाध्यक्ष रवि कुमार राय के निलंबन के बाद अब प्रहलाद यादव को फलका थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व फलका थाना के हाजत में एक आरोपित द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई थी. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और थाना परिसर में जमकर बवाल काटा. स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय को निलंबित कर दिया. इसी क्रम में अब प्रहलाद यादव को फलका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों का विश्वास बहाल करने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन