चैम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति का चुनाव 20 मई को, तैयारी पूरी

Updated at : 05 Apr 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
चैम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति का चुनाव 20 मई को, तैयारी पूरी

चैम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यसमिति का चुनाव 20 मई को, तैयारी पूरी

विज्ञापन

कटिहार नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का गठन के लिए नए पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी गई है. चैम्बर महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि 20 मई को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है. चैम्बर की कटिहार नगर निगम के अलावा कटिहार, बारसोई, मनिहारी एवं नवगछिया अनुमंडल, किशनगंज, मधेपुरा तथा सुपौल जिलों के लिए भी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा. चुनाव की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो जायेगी. मनोनयन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल की संध्या पांच बजे तक निर्धारित है. 21 अप्रैल को मनोनयन पत्रों की जांच होगी. जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल की संध्या पांच बजे तक मनोनयन पत्र वापस ले सकते है. 29 अप्रैल तक चैम्बर के सभी सदस्यों को उम्मीदवारों की सूची और बाहरी सदस्यों को मत पत्र भेजने का काम पूरा कर लिया जायेगा. 20 मई की शाम पांच बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जायेगी. इसी दिन नए पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी जायेगी. 26 मई को नए पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक चैम्बर भवन में होगी. जिसमें को-ऑप्शन के लिए सदस्यों का चुनाव किया जायेगा. महासचिव ने बताया कि अधिवक्ता विनोद सिंह को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि भुवन अग्रवाल को संयुक्त चुनाव पदाधिकारी और दिग्विजय सिंह को सहायक चुनाव पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम व शिव प्रकाश गाडोदिया ट्रिब्यूनल सदस्य बनाये गए हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन