नल-जल योजना से वंचित लोगों ने सड़क पर उतर जताया आक्रोश, कहा - पांच साल से नहीं मिल रहा पानी

नल-जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की.
हसनगंज. प्रखंड के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या छह भर्रा प्रयागदह गांव में नल-जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की. बताया पूरे प्रखंड में नल-जल योजना का शुद्ध जल मुहैया करायी जा रहा है, लेकिन हमारे गांव में अबतक नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. पानी तो दूर नल-जल योजना का कई घरों में टोटी तक नहीं लगी है. बार-बार नल-जल योजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय स्तर पर अधिकारियों को कहा गया, लेकिन आजतक इस पर कोई पहल नहीं हुआ. बताया आज भी गांव में हमलोग चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं. साथ ही आयरनयुक्त पानी पीकर हम ग्रामीण कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं, लेकिन हमारी समस्या से किसी भी अधिकारी को कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने बताया कि सरकार टेंडर के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम करती हैं. साथ ही ऐसे कई जगहों में जहां पाइपलाइन नहीं हुआ है वहां सर्वे कराया गया. बावजूद इस गांव में अबतक विभागीय उदासीनता का खामियाजा आज ग्रामीणों को भुगतान पड़ रहा है. वर्षों से लोग पानी को लेकर ललाहित है. मौके पर भुटकी देवी, उर्मिला देवी, ननकी देवी, कैली देवी, रिंकी देवी, कामो देवी, रीता देवी, काजल देवी, मंजुला देवी, संगीता देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया, पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ. साथ ही गांव में लगी अधिकतर टोटी खराब व क्षतिग्रस्त हो गयी है. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल-जल योजना का शुद्ध जल व क्षतिग्रस्त टोटी के रख-रखाव की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की. इस समस्या को लेकर नल-जल योजना के कनीय अभियंता सृष्टि कुमारी ने बताया कि स्थल पर पहुंच वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जाएगा. संबंधित समस्याओं को दूर करते हुए जल्द नल-जल योजना का शुद्ध जल ग्रामीणों को मुहैया कराया जायेगा. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




