ePaper

बाइक चोरी करते आरोपित को लोगों ने पकड़ा

Updated at : 15 Jun 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

लोगों ने आरोपित युवक की कर दी पीटाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

कटिहार. सदर अस्पताल में शनिवार को बाइक चोरी करते एक आरोपित को एंबुलेंस चालक सहित अन्य स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की. तदोपरांत उसे नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर से अक्सर बाइक, साइकिल की चोरी हुआ करती थी. जिस कारण सुरक्षा कर्मी से लेकर अन्य सभी लोग सचेत थे. इसी दौरान डंडखोरा थाना क्षेत्र के सौरिया गांव से एक व्यक्ति बाइक लेकर सदर अस्पताल मरीज को देखने के लिए पहुंचा था. वह अस्पताल परिसर में बाइक लगाकर मरीज को देखने चला गया. इसी दौरान दो युवक उस व्यक्ति की बाइक का लॉक खोल रहा था. तभी एंबुलेंस चालक की नजर आरोपित पर गयी और उसे रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया. बाइक चोरी की बात सुनकर लोग काफी उग्र हो गये. भीड़ ने पहले चोर की जमकर पिटाई की. इस दौरान एक चोर भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा लोगों से छड़ाते हुए उसे अपने कस्टडी में लिया. उसे नगर थाना लेकर पहुंची. नगर थाना पुलिस ने आरोपित युवक आमिर दिलारपुर थाना मनिहारी निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

ऑटो- ट्रैक्टर के भिड़ंत में अधेड़ घायल

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के चरखी सेमापुर जाने वाली पथ में ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया. शनिवार की संध्या करीब 6:30 बजे सेमापुर से ऑटो सवारी लेकर गेड़ाबाड़ी आ रही थी. तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चरखी गांव में ऑटो को ठोकर मार दिया. जिसमें घटना में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय जगदेव उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन