मुफ्त जांच, दवा व परामर्श से लोग हुए लाभान्वित

Updated at : 10 Sep 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
मुफ्त जांच, दवा व परामर्श से लोग हुए लाभान्वित

मुफ्त जांच, दवा व परामर्श से लोग हुए लाभान्वित

विज्ञापन

कोढ़ा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नगर पंचायत वार्ड संख्या एक सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, इलाज और परामर्श का लाभ उठाया. शिविर में समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी योगेश कुमार शर्मा, एएनएम डोली कुमारी, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार, शशिकांत ठाकुर, फोर्थ ग्रेड कर्मचारी उर्मिला कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. टीम ने मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध करायी. शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा रोग, बुखार, सर्दी-खांसी, महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गयी. मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया. ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल मुफ्त इलाज व दवाइयां मिलती हैं. बल्कि स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त होती हैं. शिविर की सफलता में प्रखंड प्रशासन, नगर पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन