लोगों को न तो जमाबंदी की प्रति मिल रही न शिविर की कोई जानकारी

Updated at : 06 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को न तो जमाबंदी की प्रति मिल रही न शिविर की कोई जानकारी

लोगों को न तो जमाबंदी की प्रति मिल रही न शिविर की कोई जानकारी

विज्ञापन

– खानापूर्ति बनने की राह पर राजस्व महा अभियान डंडखोरा राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इन दिनों राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 16 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की गयी है. यह महा अभियान 20 सितंबर तक चलेगी. अभियान शुरू होने के 20 दिन हो चुके है. पर लोगों को अभी तक इसकी जानकारी नहीं है. स्थानीय प्रशासन की ओर से अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोई प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है. यहां तक के महा अभियान के तहत कौन-कौन सी गतिविधियां होगी. इसको लेकर भी किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है और न ही स्थानीय मीडिया को किसी तरह की जानकारी साझा की जा रही है. प्रखंड के लोगों में जागरूकता की कमी की वजह से यह अभियान अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है. स्थानीय लोगों की माने तो अगर प्रभावी तरीके से अभियान का क्रियान्वयन नहीं किया गया और लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई तो यह अभियान महज खानापूर्ति बनकर रह जायेगी. अभियान संपन्न होने के बाद फिर भूमि के दस्तावेजों में सुधार व उससे जुड़े कार्यों के लिए हल्का कचहरी, अंचल कार्यालय आदि का चक्कर लगाना पड़ेगा तथा लोगों को नजराना भी देना पड़ेगा. स्थानीय अंचलाधिकारी सादी रउफ से पूछने पर उन्होंने बताया कि विभिन्न तरह के कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है तथा घर-घर जमाबंदी की प्रति भेजी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है. उनको लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि वह घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति वितरण करें. इधर स्थानीय किसान विजय महतो, राम बिहारी सिंह, गणेश मंडल, विपिन सिंह, शिवचरण राय, शत्रुघ्न सिंह, घनश्याम यादव, संजय मंडल, जागेश्वर उरांव, जयप्रकाश गुप्ता, धन्ना उरांव, सिसो मरांडी, उमेश मंडल सहित कई लोगों ने बातचीत में कहा कि अभी तक जमाबंदी की प्रति उन्हें प्राप्त नहीं हुई है. साथ ही अधिकांश लोगों के इस अभियान के बारे में जानकारी भी नहीं है. किसानों ने यह भी कहा कि अभियान के तहत शिविर कहां-कहां लगाया जा रहा है और कब-कब लगाया जा रहा है. इसकी भी कोई जानकारी किसी को नहीं है. हल्का कचहरी व अंचल कार्यालय का रोज लोग चक्कर लगा रहे है. पर कोई सटीक जानकारी नहीं मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन