मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे लोग, अस्पताल में बढ़ रही भीड़

Updated at : 12 Oct 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे लोग, अस्पताल में बढ़ रही भीड़

मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे लोग, अस्पताल में बढ़ रही भीड़

विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार से ज्यादातर लोग हो रहे हैं पीड़ित कोढ़ा कोढ़ा में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है. पीएचसी कोढ़ा के अलावा एपीएचसी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी व वायरल संक्रमण की शिकायतों को लेकर लोग डॉक्टरों से परामर्श लेने पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा सकती है. डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है. मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. कोढा सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने बताया की पिछले एक हफ्ते में सर्दी-जुकाम और वायरल के मरीजों की बढ़ रही है. लोगों से अपील की गई है कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें. गर्म पानी को छानकर पीने में इस्तेमाल करें.हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें और लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन