सड़क मरम्मत नहीं होने पर लोगों में आक्रोश

सड़क मरम्मत नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
बलिया बेलौन चनदहर पंचायत के हाई स्कूल बघवा, मनरेगा भवन से बघवा हाट, बघवा पुल तक सड़क जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुअ है. ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया की 12 पंचायत के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है. प्रत्येक दिन इस रास्ते होकर सैकड़ों वाहन गुजरता है. यह सड़क अत्यंत जर्जर है. हल्की बारिश से सड़क पर पैदल चलना कठिन हो जाता है. समय पर सड़क का जीर्णोद्धार हो जाता तो लोगों की परेशानी दूर होती. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर ने कहा की यह महत्वपूर्ण सड़क है. 12 पंचायतों के लोगों का बारसोई अनुमंडल जाने का सब से व्यस्त सड़क है. यह सडक अत्यंत जर्जर है. सड़क जीर्णोद्धार के लिए विभाग के स्वीकृति मिलने के छह माह बाद भी काम शुरू नहीं किये जाने से लोग परेशान हैं. संवेदक से शीघ्र सड़क जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




