पांच करोड़ से विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क व ढक्कन वाली नाला बनेगा

पांच करोड़ से विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क व ढक्कन वाली नाला बनेगा
कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक कोष से लगभग पांच करोड रुपए की लागत से कटिहार नगर के विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क व ढक्कन सहित पक्का नाला एवं सामुदायिक भवन सहित चालीस योजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ इसी सप्ताह किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कटिहार शहर के नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित हैं. शहर में बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए विकासात्मक निर्माण कार्य लगातार किये जा रहे हैं. मुहल्लों के गलियों मे जल निकासी के लिए ढक्कन सहित पक्का नाला एवं कंक्रीट पथों का निर्माण कर आवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










