डीएस कॉलेज बीसीए के पंकज बने समन्वयक, केबी झा कॉलेज के अर्थपाल बने जितेश

डीएस कॉलेज बीसीए के पंकज बने समन्वयक, केबी झा कॉलेज के अर्थपाल बने जितेश
प्रतिनिधि, कटिहार डीएस कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ पंकज कुमार को बीसीए विभाग दर्शन साह महाविद्यालय का समन्वयक नियुक्त किया है. तीन मार्च 2025 को पूर्णिया विवि के कुलसचिव प्रो अनन्त प्रसाद गुप्ता ने डीएस कॉलेज के प्राचार्य के नाम एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. डॉ विपाशा राहा भौतिकी विभाग के इस्तीफा के बाद प्राचार्य डीएस कॉलेज बीसीए विभाग के समन्वयक के लिए तीन प्राध्यापकों का नाम विवि भेजा था. डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ विवेकानंद स्वामी, डॉ पंकज कुमार का नाम शामिल था. डॉ पंकज कुमार के नाम पर विवि प्रशासन ने मोहर लगाते हुए इन्हें डीएस कॉलेज बीसीए विभाग के समन्वयक नियुक्त किया है. दूसरी ओर केबी झा कॉलेज के अर्थपाल डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा को आरडीएस कॉलेज सालमारी का प्रभारी प्राचार्य बनाये के बाद केबी झा कॉलेज में अर्थपाल का पद रिक्त चल रहा था. जिसको लेकर केबी झा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह ने तीन प्राध्यापकों का नाम विवि भेजा गया था. असिस्टेंट प्रो डिपार्टमेंट ऑफ हिन्दी के डॉ जितेश कुमार को केबी झा कॉलेज के अर्थपाल के रूप में कार्य करने के लिए पीयू कुलसचिव प्रो अनन्त प्रसाद गुप्ता ने तीन मार्च को पत्र जारी किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




