दो वार्ड के पंच में निर्विरोध, एक वार्ड सदस्य में होगा मतदान

Updated:
विज्ञापन
दो वार्ड के पंच में निर्विरोध, एक वार्ड सदस्य में होगा मतदान

दो वार्ड के पंच में निर्विरोध, एक वार्ड सदस्य में होगा मतदान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, प्राणपुर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला एवं बस्तौल पंचायत के वार्ड संख्या चार में पंच सदस्य पद और काठघर पंचायत के वार्ड संख्या सात में वार्ड सदस्य पद रिक्त था. जिसमें पूर्ति के लिए पंचायत उप चुनाव कराया जा रहा है. जिसमें प्राणपुर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन में बरझल्ला पंचायत के वार्ड संख्या चार के पंच सदस्य पद में एक अभ्यर्थी बाबूलाल मरांडी और धरहण पंचायत के वार्ड संख्या चार से पंच सदस्य पद में एक अभ्यर्थी अवधेश शर्मा के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया. जो विपक्ष में नहीं होने के कारण निर्विरोध मान लिया गया है. काठघर पंचायत के वार्ड संख्या सात धबोल गांव में कुददुश और रमजानी दोनों अभ्यर्थी के द्वारा वार्ड सदस्य पद में अपना नामांकन दाखिल किया है. इस मौके पर कार्यपालक साहयक राजेश कुमार के साथ कई समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन