ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरी महिला, चक्का ने नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 10:14 PM

विज्ञापन

एक ही बाइक पर सवार होकर पूर्णिया से कोढ़ा आ रहे थे पति-पत्नी व बच्चे

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर चेथरियापीर हनुमान मंदिर के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में बाइक चालक व दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के गोंडा चौक निवासी दीपक कुमार ने पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल कोढ़ा थानाा क्षेत्र के पवई गांव आ रहे थे. रविवार शाम करीब छह बजे एनएच 31 पर चेथरयापीर हनुमान मंदिर के समीप ब्रेकर के पास बाइक की रफ्तार धीमी थी. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार कर फरार हो गया. इसमें बाइक चालक दीपक कुमार व चार वर्षीय पुत्र युवराज कुमार व डेढ़ वर्षीय यश कुमार बाइक लेकर आगे सड़क के किनारे गिर गये. जबकि ब्रेकर के निकट ही पत्नी लक्ष्मी देवी गिर गयी. जिसे अज्ञात ट्रक रौंदते हुए निकल गया. जिस कारण बाइक पर सवार महिला लक्ष्मी कुमारी उम्र 25 वर्ष का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिसे स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया है. जहां घायलों का इलाज जारी है. वहीं घटना की जानकारी कोढ़ा थाना पुलिस को दी गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना की जानकारी लेते हुए पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजने की तैयारी में जुट गये थे. कोढ़ा पुलिस द्वारा मृतक के ससुराल व मायके के परिजनों को जानकारी दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन