लौहपुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

लौहपुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
– अभाविप ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत का था पटेल का सपना कटिहार पटेल चौक अवस्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर अभाविप ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. पटेल की जयंती पर अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, कृष कुमार, प्रांत एसएफडी संयोजक ऋषि राज समेत अन्य कार्यकताओं ने एकजुट होकर उन्हें याद कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्वों पर प्रकाश डाला. विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत सरदार बल्लभ पटेल का सपना था. युवाओं को सरदार की तरह बनने की जरूरत है. ढृढ,ईमानदार और देश के लिए तैयार रहें. राष्ट्र पहले बाकी सब बाद में यही सरदार ने सीखाया था. लोहे जैसे इरादा से ही उन्होंने भारत को एक परिवार बनाया. एकता में ही शक्ति है. सरदार पटेल की इस याद को याद रखने की आवश्यकता है. भारत को अखंड बनानेवाले वीर को अभाविप ने नमन कर उनके सम्मान में कई नारे लगायें. साथ ही युवाओं को उनके बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




