ePaper

गणतंत्र दिवस: जिले में आज शान से लहराएगा अपना तिरंगा प्यारा

Updated at : 25 Jan 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस: जिले में आज शान से लहराएगा अपना तिरंगा प्यारा

गणतंत्र दिवस: जिले में आज शान से लहराएगा अपना तिरंगा प्यारा

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे में आज शान से लहरायेगा तिरंगा, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी की जा चुकी है. सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस पर चप्पे-चप्पे में तिरंगा लहराया जायेगा. इसको लेकर युवा वर्ग व छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा देखा जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से राजकीय समारोह स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में होगा. जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह डेयरी, मत्स्य व पशु पालन मंत्री सुरेंद्र मेहता राष्ट्रध्वज फहरायेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे. यहां के बाद जिला मुख्यालय में स्थित सभी सरकारी दफ्तर में विभाग के प्रधान द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. गैर सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों में भी झंडोत्तोलन किया जायेगा. विभिन्न संगठनों व संस्थानों की ओर से झंडोतोलन के अलावा कई तरह की गतिविधियों के आयोजन की भी तैयारी की गयी है. इस बीच गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भी स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अधिकारियों की टीम के साथ के साथ रविवार को राजेंद्र स्टेडियम पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया. इस बीच डीएम के द्वारा राजकीय समारोह के साथ-साथ जिला मुख्यालय में स्थित प्रमुख सरकारी दफ्तर के झंडोत्तोलन व विभिन्न स्मृति स्थल पर माल्यार्पण करने को लेकर समय भी निर्धारित कर दिया गया है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल गणतंत्र दिवस को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के महादलित बस्ती में भी राष्ट्रध्वज फहराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. सरकारी व निजी विद्यालय सहित मंडल रेल कार्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय आदि विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, राजनीतिक दल के कार्यालय में झंडोतोलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. राष्ट्रीय पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. कार्यक्रम की रूपरेखा ——————– समय स्थान कार्यक्रम ———– ———- ———– 8.10 बजे पूर्वा कारगिल चौक माल्यार्पण 8.15 बजे पुर्वा अम्बेडकर चौक माल्यार्पण 8.20 बजे पूर्वा अमर जवान चौक माल्यार्पण 8.25 बजे पुर्वा जेपी चौक माल्यार्पण 8.30 बजे पुर्वा शहीद चौक माल्यार्पण 8.35 बजे पुर्वा शहीद स्तंभ माल्यार्पण 9.00 बजे पुर्वा राजेन्द्र स्टेडियम झंडोतोलन 10.00 बजे पुर्वा समाहरणालय झंडोतोलन 10.10 बजे पुर्वा विकास भवन झंडोतोलन 10:20 बजे पूर्वा जिला परिषद झंडोत्तोलन 10:30 बजे पूर्वा सदर अनुमंडल झंडोत्तोलन 10:40 बजे पूर्वा बीएसएपी सात झंडोत्तोलन 11:15 बजे पूर्वा पुलिस केंद्र झंडोतोलन 11.25 बजे पूर्वा नगर निगम झंडोतोलन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन