जमाबंदी में सुधार के लिए शिविर का आयोजन

Updated at : 07 Sep 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
जमाबंदी में सुधार के लिए शिविर का आयोजन

जमाबंदी में सुधार के लिए शिविर का आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में रविवार को राजस्व महा अभियान तहत जमाबंदी में सुधार के लिए शिविर का आयोजन किया. शिविर का नेतृत्व अंचल निरीक्षक आकाश वर्मा ने बताया कि रैयतों के अपने जमाबंदी का सुधार व उनके पैतृक संपत्ति का जीवित बारिशों के बीच बंटवारा या उत्तराधिकारी के लिए यह शिविर का आयोजन किया है. अंचल निरीक्षक आकाश वर्मा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान व रैयत जिसकी जमीन में किसी प्रकार की दिक्कत हो वे अपनी जमीन का परिमार्जन एवं बंटवारा कराकर जमीन अपने नाम करवा सकते हैं. सरकार के द्वारा यह सेवा 16 अगस्त से शुरू हुआ है. जो 20 सितंबर तक चलेगा. शिविर में सभी आकर अपना कागजात को जमा करें. जमीन संबंधित मामले का निपटारा करा लें. डोर टू डोर जमाबंदी की प्रति का वितरण किया है. सभी किसान व रैयत अपना जमाबंदी भरकर व साक्ष्य जमा कर रहे हैं. साक्ष्य के आधार पर पुनः 20 सितंबर को शिविर आयोजित किए जायेंगे. सभी का जमाबंदी में सुधार या भूमि संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है. उसका निपटारा किया जायेगा. ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन