काउंसलिंग स्किल को लेकर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

काउंसलिंग स्किल को लेकर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन
कटिहार परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम को काउंसलिंग स्किल को लेकर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. शुक्रवार को प्रशिक्षण के पहले दिन ज़िले के स्वास्थ्य केंद्रों के चयनित एएनएम, जीएनएम, सीएचओ काउंसलरों का बैच के अनुसार प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन एसीएमओ डॉ जेपी सिंह, डीपीएम डॉ किसलय कुमार, डॉ आर सुमन तथा डीसीएम अश्वनी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. डीसीएम ने बताया की इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य काउंसलिंग स्किल्स और परिवार नियोजन सेवा की बास्केट ऑफ़ चॉइस के बारे में सभी को मास्टर ट्रेनर बनाना है. ताकि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों को परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थायी विधियों की सही जानकारी दिया जा सके. बढ़ती जनसंख्या दर पर रोक लग सके. डीसीएम ने कहा की प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है. ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से सेवाएं प्रदान कर सकें. इस पहल का लक्ष्य जिले का कुल जन्म दर को घटाना है. जिससे समुदाय में परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़े और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आए और उनके जीवन शैली में सुधार हो सके. इस अवसर पर पिरामल के अभिजीत सिंह, डॉ जहांगीर आलम, जिला डाटा सहायक सुरेश रजक, काउंसलर ज्योति कुमारी, किरण कुमारी के अलावा बुद्धदेव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




