Katihar news : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत पांच नाबालिग का आरपीएफ ने बचाया

चाइल्ड लाइन के किया सुपुर्द
कटिहार. कटिहार आरपीएफ ईस्ट कार्यालय के प्रभारी के नेतृत्व में शनिवार को ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत चलाये गये विशेष अभियान के दौरान कटिहार प्लेटफार्म से पांच नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है. मानव तस्करी को लेकर नाबालिग, बच्चे बच्चियों को बिचौलिया उसके परिजनों को प्रलोभन देकर दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ले जाते हैं. जहां उसे बेच दिया जाता है. मानव तस्करी पर नकेल को लेकर आरपीएफ विशेष अभियान चलाते आ रही है. इसी अभियान के तहत कटिहार कार्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफॉर्म से पांच नाबालिग लड़कों को बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










