स्वच्छता से ही स्वस्थ तन व मन की कल्पना संभव

Updated at : 15 Oct 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता से ही स्वस्थ तन व मन की कल्पना संभव

स्वच्छता से ही स्वस्थ तन व मन की कल्पना संभव

विज्ञापन

हाथ धुलाई दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को हाथ धुलने व सफाई के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी. हाथ धुलाई को लेकर बच्चों को संकल्प भी दिलाया. शिक्षिका ज्योति कुमारी ने स्वच्छता के महत्वपूर्ण आयामों से अवगत कराया. दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है. स्वच्छता से ही स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की कल्पना करना संभव है. भोजन करने के पूर्व और बाद में हाथ धुलाई करने की समुचित प्रकिया का प्रदर्शन कर इसका अभ्यास भी कराया. वही प्रतिदिन हाथ धुलाई की प्रक्रिया करने को लेकर संकल्प भी कराया गया. यह भी बताया गया कि खाने से पहले व बाद में और शौच के बाद अनिवार्य रूप से साबुन से अच्छे से हाथ धोना चाहिए. हाथ पोंछने के लिए साफ-सुथरी जगह पर सुखाये गये तौलिए का ही प्रयोग करने की जरूरत है. सिर्फ हाथ साफ रखके हम शरीर को कई रोगों से मुक्त रख सकते है. स्वच्छता से संबंधित पोस्टरों का भी प्रदर्शन किया. शिक्षक मनोज जायसवाल, संजीव कुमार साह, मालती टुडु, कुमारी सुलोचना, शीतल कुमारी, तब्बसुम आरा, सोनू कुमार, बिष्णुदेब रॉय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन