शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर 72.25 लीटर शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कदवा.

कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर 72.25 लीटर शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कदवा पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कंटिया और कामरु में शराब बेची जा रही है. सूचना मिलते ही कदवा पुलिस की टीम द्वारा दोनों जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के कंटिया गांव में शराब बेच रहे महंगू राय को 12.25 लीटर शराब के साथ गिरप्तार कर लिया. कामरु गांव में छापेमारी के दौरान 60 लीटर शराब छोड़कर चार शराब तस्कर फरार हो गया. शराब को जब्त कर थाना लाया गया. भागे तस्कर में संजय उरांव, मनोज उरांव, छोटू उरांव व विनय उरांव ग्राम कामरु निवासी शामिल है. सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार शराब तस्कर महंगू राय के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. कदवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि कंटिया पंचायत से सूचना मिली कि कंटिया पंचायत के कंटिया व कामरु में शराब बेची जा रही है. सूचना पर छापेमारी कर दोनों जगहों से 72.25 लीटर शराब बरामद की गयी. साथ ही एक शराब विक्रेता महंगू राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन