सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
कुरसेला एनएच 31 समेली विषहरी स्थान के समीप बुधवार देर रात ट्रक- बाइक के बीच आमने- सामने की टक्कर में एक के मौत हो गयी. जबकि दुर्घटना मे दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए समेली सीएचसी ले जाया गया है. मृतक और घायल का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका था. कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ट्रक बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत हुई है. दूसरा घायल है. शव को जब्त कर थाना लाने की प्रक्रिया की जा रही है. घायल को उपचार के लिए समेली अस्पताल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




