दो बाइक की टक्कर में एक घायल

दो बाइक की टक्कर में एक घायल
कटिहार दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बिरजू राय के पिता पंचम राय आजमनगर प्रखंड के खैरा गांव निवासी बाइक लेकर संवेदक के यहां काम का पैसा मांगने के लिए जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आती बुलेट ने उसे सामने से टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी उसके पिता को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










