30 लीटर देशी-चुलाई शराब के साथ एक धराया, जेल

30 लीटर देशी-चुलाई शराब के साथ एक धराया, जेल
आबादपुर गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने एक शराब विक्रेता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में सोमवार को आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में आबादपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित मालतीपुर ग्राम से एक युवक को एक गैलन शराब के साथ गिरफ्त में लिया है. युवक पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब छिपा कर ले आ रहा था. मौके से उसके पास से गैलन में मौजूद कुल 30 लीटर बंगाल निर्मित देशी-चुलाई शराब बरामद की गयी है. धरे गये युवक की पहचान रंजीत दास पिता जोगेन्दर दास साकिन मालतीपुर के रूप में हुई है. वहीं एक अन्य मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित बालूखोदा ग्राम से एक शराबी को गिरफ्तार कर उसे भी सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसकी पहचान नुरुद्दीन पिता आलम साकिन बालूखोदा के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




