नेकुला में उर्स 31 मार्च से, तैयारी जोरों पर

नेकुला में उर्स 31 मार्च से, तैयारी जोरों पर
बलिया बेलौन ग्राम पंचायत निस्ता के मुखिया अख्तर आलम ने जानकारी दी क्थ बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के निस्ता पंचायत के वार्ड तीन पश्चिम टोला नेकुला गांव में पीर ए तरीकत ख़्वाजा हजरत बुरहानुल हक साहब का सालाना उर्स 31 मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल 2026 के शाम में अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण के साथ समाप्त होगा. दो दिवसीय मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया जायेगा. कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ख़्वाजा हजरत बुरहानुल हक के मजार शरीफ में सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है. उर्स में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ जुटती है. कुल शरीफ, फातेहा खानी, चादरपोशी की जाती है. उर्स के मौके पर हिंदुस्तान के दो जाने माने कव्वाल मासूम सुलतानी बरेली शरीफ युपी और नेहा नाज कोलकाता के बीच मुकाबला कव्वाली 31 मार्च और एक अप्रैल के रात में आयोजित होगा.अकीदतमंदों के लिए एवं दुकानदारों के लिए विशेष बिजली, पीने का पानी, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाता है. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं, उसकी दुआ कबूल होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










