जेई से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
जेई से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

जेई से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने विद्युत कनीय अभियंता मारपीट मामलें में एक की गिरफ्तारी की है. मनिहारी के नवाबगंज में 23 अगस्त को बिजली ट्रांसफरमर देरी से बदलने पर लोगों का गुस्सा फूटा था. गुस्साए लोगों ने विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार के साथ नवाबगंज बिजली कार्यालय में मारपीट की थी. कनीय अभियंता ने मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छापेमारी में 220/25 के प्राथमिकी अभियुक्त राज भारती की गिरफ्तारी हुई. विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस मामले में पहले भी कई आरोपित की गिरफ्तारी हुई है. वारंटी भदय महतो, साजन राय की भी गिरफ्तारी हुई है. विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआई सद्दाम हुसैन, पीएसआई सत्यम कुमार सिंह, पीएसआई अमीत कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन