चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
कटिहार रेल थाना पुलिस ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाकर एक आरोपित को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान जीआरपी के साथ प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान एक संदिग्ध को रोककर जीआरपी ने तलाशी ली. जिस क्रम में युवक के पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया. इस संदर्भ में रेल थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान ने बताया कि गिरफ्तार रियाज राय पिता आजाद राय, हफलागंज निवासी के विरुद्ध रेल थाना में कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




