58 किलो गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2024 10:57 PM
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी
कटिहार. कुरसेला थाना पुलिस ने नवाबगंज पूरब टोला में बुधवार को छापेमारी कर नवनिर्मित मकान से 58 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है. इस संदर्भ में एसपी वैभव शर्मा ने गुरुवार की शाम प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि कुरसेला थाना पुलिस को यह जानकारी मिली कि कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज पूरब टोला में बहरू मंडल अपने नवनिर्मित मकान से गांजा की अवैध बिक्री करता है. तत्पश्चात कांड की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर 2 धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी आरोपित तस्कर के घर में छापेमारी की. पुलिस की गतिविधि को भांप तस्कर खेत के रास्ते भागने लगा. यह देख पुलिस ने पीछा कर आरोपित को पकड़ लिया.
घर के कमरे से व दो वाहनों से 58 किलो गांजा किया बरामद
जब पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसके निशानदेही पर आरोपित के कमरे से 10 किलो गांजा एवं दो अलग-अलग वाहनों से 48 किलो गांजा बरामद किया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कल 58 किलो गांजा बरामद कर उसके दोनों टाटा सूमो गोल्ड को जब्त कर लिया. इस समय हमारे अभियान में प्रिया रंजन कुमार, अंचल अधिकारी चमेली पुलिस अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार, कुरसेला थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक विमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चेतन राय, संजीव पसवान, सिपाही मनोज कुमार सिपाही पिंटू कुमार पंडित शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










