कार्यशाला के दूसरे दिन मेंडले सॉफ्टवेयर से कराया गया अवगत

Updated at : 07 Mar 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला के दूसरे दिन मेंडले सॉफ्टवेयर से कराया गया अवगत

कार्यशाला के दूसरे दिन मेंडले सॉफ्टवेयर से कराया गया अवगत

विज्ञापन

– शोध कार्य में साहित्यिक चोरी पकड़ने को लेकर सिखाये गये गुर कटिहार डीएस कॉलेज के गैलेरी वन में शुक्रवार को दूसरे दिन शोध के संदर्भ प्रबंधन उपकरण पर कार्यशाला में मेंडले साॅफ्टवेयर से शोधार्थियों को अवगत कराया गया. अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ सुमित सिंहा ने शोधार्थियों को शोध कार्य में साहित्यिक चोरी पकड़ने को लेकर गुर सिखायें. इस दौरान उन्होंने इस पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. दूसरे दिन कार्यशाला में 75 शोधािर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. डॉ सिंहा ने मेंडले नामक सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. शोध कार्य में साहित्यिक चोरी को पकड़ने वाली टर्नइर्नइट सॉफटवेयर का लाइव डेमोंसटेंशन दिया गया. शोध कार्य में साहित्यिक चोरी से बचने के लिए नैतिक मूल्यों का पालन करने के विषय पर विस्तार रूप से बताया गया. 75 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला का द्वितीय दिवस का अकेडमिक लाभ उठाया. तकनीक सहायता के लिए डॉ पंकज कुमार ने कमजोर शोधार्थियों की मदद की. मौके पर डॉ अनवर हुसैन, डॉ विलास कुमार झा, मदन कुमार झा, डॉ नंदकिशोर साह, डॉ एसपी राय, डीएस कॉलेज आईक्यूएससी सेल के संयोजक डॉ स्वामीनंदन, डॉ पंकज कुमार, अर्थपाल एसके उपाध्याय, डॉ एए ओंकार, शंभू कुमार यादव समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी के साथ शोधार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन