बारसोई में चार दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated at : 08 Apr 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में चार दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बारसोई में चार दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

बारसोई नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी बारसोई फीडर लाइन में मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. एसीएसआर डॉग कंडक्टर को एसीएसआर वुल्फ कंडक्टर से बदला जायेगा. क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. जारी सूचना के अनुसार बारसोई एवं आबादपुर शिकारपुर) क्षेत्र में 9 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को इस दौरान आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी गई है. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह कार्य बिजली आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. मौसम खराब होने अथवा किसी आपात स्थिति की स्थिति में कार्य को अगले दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है. आम उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है तथा सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन