कोढ़ा में हवा के साथ बारिश ने मौसम को किया ुसहाना

कोढ़ा में हवा के साथ बारिश ने मौसम को किया ुसहाना
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई. इसके साथ ही चल रही हल्की ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया. कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बदले मौसम से काफी राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जिससे वातावरण ठंडा और ताजा महसूस हुआ. बाजार और सड़कों पर लोगों के चेहरों पर राहत साफ देखी गई. हालांकि, हल्की बारिश के कारण कुछ जगहों पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बन गई. जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है. क्योंकि इससे खेतों की नमी बनी रहेगी और फसलों को लाभ पहुंचेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










