विधानसभा चुनाव: पांचवें दिन कटिहार, कोढ़ा से एक-एक, कदवा, बरारी से दो-दो नामांकन

Updated at : 17 Oct 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: पांचवें दिन कटिहार, कोढ़ा से एक-एक, कदवा, बरारी से दो-दो नामांकन

विधानसभा चुनाव: पांचवें दिन कटिहार, कोढ़ा से एक-एक, कदवा, बरारी से दो-दो नामांकन

विज्ञापन

– मनिहारी में नहीं खुला अब तक खाता कटिहार कटिहार जिले के सात सीटों के लिए दूसरे व अंतिम चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. नामांकन में अब महज दो दिन बचे है. ऐसे में अभ्यर्थियों की ओर से भी नामांकन दाखिल करने की रफ्तार भी बढ़ गयी है. इस बीच नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिले के कटिहार विधानसभा क्षेत्र के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. जबकि कोढ़ा से एक, बरारी से दो प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. बलरामपुर से चार व कदवा से दो प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. माना जा रहा है कि शनिवार को नामांकन के छठे दिन अधिकांश प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कटिहार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में समीर कुमार झा ने निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल की है. जबकि कोढ़ा से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से तूफानी दास ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के नामांकन पत्र दाखिल किया है. बरारी से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से पवन कुमार व निर्दलीय आजाद ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. बलरामपुर से चार ने किया नामांकन जानकारी के मुताबिक बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से वरुण कुमार झा, आजाद खा, रौशन अग्रवाल व नसरुल हक ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है. कदवा से पूर्व मंत्री हिमराज सिंह व सज्जन कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है. दूसरी तरफ मनिहारी से अब तक नामांकन का कोई खाता नहीं खुला है. इन विधानसभा क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी अभी तक नामांकन नहीं किया है. माना जा रहा है कि शनिवार को नामांकन के छठे दिन अधिकांश प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि निर्धारित है. इसको लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. खासकर विधि व्यवस्था में किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं हो. इसको लेकर मुकम्मल तैयारी की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने नामांकन को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है. एनडीए के सात व महागठबंधन के पांच प्रत्याशी घोषित इस बीच जिले के सभी सात सीट पर एनडीए प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है. एनडीए ने अपने चारों मौजूदा विधायक यथा कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता पासवान (भाजपा) तथा बरारी से विजय सिंह (जदयू) को उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि कदवा से पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, मनिहारी से शंभु सुमन (जदयू) एवं बलरामपुर से संगीता देवी (लोजपा आर) को प्रत्याशी बनाया है. दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अपने दोनों विधायक डॉ शकील अहमद खान को कदवा एवं मनोहर प्रसाद सिंह को मनिहारी तथा पूर्व विधायक पूनम पासवान को कोढ़ा व तौकीर आलम को प्राणपुर से उम्मीदवार घोषित किया है. भाकपा माले ने अपने विधायक महबूब आलम को बलरामपुर से प्रत्याशी घोषित किया है. गौरतलब हो कि कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के लिए के लिए द्वितीय चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान कराया जायेगा. इसके लिए नामांकन दाखिल होने के बाद 21 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा 23 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन