19 मई को जिले के 16 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, लोगों की सुनी जाएंगी समस्याएं

19 मई को जिले के 16 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, लोगों की सुनी जाएंगी समस्याएं
कटिहार राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में अब आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया गया है. कटिहार जिले में सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त अफेश5जारी किया है. डीएम व एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग से निर्गत मुख्य सचिव के माध्यम से जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए ””सहयोग शिविर”” आयोजित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश संसूचित किया गया है. इसके आलोक में आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने तथा उसके निदान के लिए कतिपय निर्देश दिये गये है. संयुक्त आदेश के अनुसार जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है. सहयोग शिविर आयोजन तथा प्राप्त आवेदनों के संधारण एवं निवारण के लिए के विभिन्न तरह के निर्देश दिये गये है शिविर को लेकर व्यापक प्रचार- प्रसार का निर्देश संयुक्त आदेश में कहा गया है कि शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थल पर किया जायेगा. शिविर की सारी तैयारी की जिम्मेवारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की होगी. शिविर के लिए 30 दिन पूर्व से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जायेगी..शिविर स्थल पर आमजनों को स-सम्मान बैठने की व्यवस्था एवं अन्य अनुषंगी व्यवस्था भी की जायेगी. सभी बीडीओ यह सुनिश्चित करेंगे कि कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार (माइकिंग, सूचना पट्ट समाचार पत्रों, सोशल मिडिया, आदि माध्यम से) हो. ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण जन इसका लाभ उठा सकें. साथ ही सभी पंचायत व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी शिविर के लिए निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से शिविर स्थल पर उपस्थित रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार कैंप के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी व कर्मी के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. सभी सहयोग शिविर में अपर समाहर्त्ता, राजस्व, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचल अधिकारी स्तर के पदाधिकारी अपने न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित वादों व मामलों की सूची का प्रदर्शन करेंगे. जिससे उपस्थित लोगों को लंबित व निष्पादित मामलों की जानकारी सहज ढंग से उपलब्ध हो जाय. 19 मई को इन 16 पंचायत में लगेंगे शिविर संयुक्त आदेश के अनुसार 19 मई को अमदाबाद प्रखंड के बैदा सहयोग शिविर लगाया जायेगा. जबकि इसी दिन आजमनगर प्रखंड के आलमपुर, बलरामपुर प्रखंड के बलरामपुर, बरारी प्रखंड के बैसा गोविंदपुर, बारसोई प्रखंड के आबादपुर, डंडखोरा प्रखंड के भमरेली, फलका प्रखंड के भंगहा, हसनगंज प्रखंड के बलुआ, कदवा प्रखंड के बेलोन, कटिहार प्रखंड के भवाड़ा, कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल, कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर, मनिहारी प्रखंड के बघार, मनसाही प्रखंड के भेड़मारा, प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला एवं समेली प्रखंड के चकला मौलानगर में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. जबकि आगामी दो जून को जिले के जिन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी. उनमें अमदाबाद प्रखंड के बैरिया, आजमनगर प्रखंड के अमरसिंहपुर, बलरामपुर प्रखंड के भिमियाल, बरारी प्रखंड के बकिया सुखाय, बारसोई प्रखंड के बलतर, डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा, फलका प्रखंड के भरसिया, हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ, कदवा प्रखंड के बेनीजलालपुर, कटिहार प्रखंड के डेहरिया, कोढ़ा प्रखंड के बांसगाढ़ा, कुरसेला प्रखंड के जरलाही, मनिहारी प्रखंड के बाघमारा, मनसाही प्रखंड के चितौडिया, प्राणपुर प्रखंड के बसतोल एवं समेली प्रखंड के चांदपुर पूर्वी पंचायत शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










