चार वर्ष पूरा होने पर आज स्कूलों में मनाया जायेगा निपुण दिवस

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 Jul 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
चार वर्ष पूरा होने पर आज स्कूलों में मनाया जायेगा निपुण दिवस

चार वर्ष पूरा होने पर आज स्कूलों में मनाया जायेगा निपुण दिवस

विज्ञापन

– पहली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे होंगे सम्मानित कटिहार जिले के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को निपुण दिवस मनाया जायेगा. इस दिन स्कूलों में निपुण गीत बजेंगे. पहली से तीसरी कक्षा निपुण हो चुके बच्चों का सम्मान मैं निपुण हूं से किया जायेगा. प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने इस आशय से संबंधित दिशा निर्देश जारी किया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की अनुशंसाओं के आलोक में मिशन निपुण भारत का शुभारंभ पांच जुलाई, 2021 को भारत सरकार द्वारा किया गया था. इसके तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के कौशल को पहली, दूसरी एवं तीसरी कक्षा के बच्चों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. राज्य सरकार की ओर से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन निपुण बिहार चलाया जा रहा है. लक्ष्य को ससमय पूरा करने के लिए कई गतिविधियां भी संचालित की जा रही है. पांच जुलाई यानी शनिवार को मिशन निपुण बिहार के चार वर्ष पूरे हो रहे है. इसके मद्देनजर उस दिन निपुण दिवस मनाया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी की दिये दिशा निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि निपुण दिवस पर जिला एवं स्कूल स्तर परगतिविधियां आयोजित की जायेगी. निपुण बिहार से संबंधित लोगों को जागरूक किया जायेगा. इसके लिए स्कूलों में निपुण बिहार के लोगो लगाये जायेंगे. लक्ष्य का प्रदर्शन होगा. जिला कार्यालयों एवं प्रखंड संसाधन केंद्रों के भवन में भी निपुण बिहार के लोगो लगाये जायेंगे. विभिन्न सरकारी कार्यालय में निपुण बिहार के बैनर व होर्डिंग लगाये जायेंगे. स्कूलों में चेतना सत्र में निपुण गीत बजाये जायेंगे. भाषा एवं गणित में कक्षावार दक्षता प्राप्त करने वाले पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को मैं निपुण हूं का बैज लगा सम्मानित किया जायेगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्धारित कक्षा के ऐसे शिक्षकों के नाम की अनुशंसा उन्हें सम्मानित करने के लिए जिला स्तर पर करेंगे. जिनकी कक्षा के कम से कम 80 फीसदी बच्चे बुनियादी भाषा एवं गणित के कौशल से पूर्ण हो गये है. ऐसे शिक्षकों को जिला के साथ राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन