नव मनोनीत अध्यक्ष ने संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
नव मनोनीत अध्यक्ष ने संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

जैन अतिथि भवन में तेरापंथ युवक परिषद की नयी कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित की गयी.

विज्ञापन

तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कटिहार. जैन अतिथि भवन में तेरापंथ युवक परिषद की नयी कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित की गयी. कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अमित नाहटा, कटिहार शाखा प्रभारी जिनेंद्र नौलखा की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई. इसके बाद जैन संस्कार सह नेपाल बिहार सभा के महामंत्री विरेन्द्र संचेती ने मंगल भावना पत्रक की स्थापना की. जैन संस्कार विधि द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई. विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शपथ पत्र का वाचन किया गया. निर्वतमान अध्यक्ष राकेश सुराणा ने नवमनोनित अध्यक्ष मनीष नाहटा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी. इसके बाद नवमनोनित अध्यक्ष ने अपनी नवगठित टीम एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ पत्र का वाचन कराया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों को जैन ध्वज पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया गया. निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सुराणा ने स्वागतीय वक्तव्य दिया. अपने कार्यकाल के दौरान मिले परस्पर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया. नव मनोनीत अध्यक्ष मनीष नाहटा ने अपने वक्तव्य में सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया. सभाध्यक्ष विमल सिंह बैगाणी, महिला मंडल उपाध्यक्षा सुषमा देवी पटावरी, नेपाल बिहार सभा के महामंत्री विरेन्द्र संचेती, महासभा के आंचलिक पदाधिकारी राजेश पटावरी, ज्ञानशाला संयोजक हनुमान मलजी नाहटा, सभा के पूर्व मंत्री प्रदीप सेठिया ने अपना वक्तव्य दिये. नयी टीम को अपना आशीर्वाद प्रदान किया. तत्पश्चात शाखा प्रभारी जिनेंद्र नौहटा और महामंत्री अमित नौहाटा ने अपने विचार रखे. सभी सदस्यों ने अपनी ओजस्वी भाषा शैली से नव उर्जा का संचार किया. अंत में विकास घोड़ावत ने सभी का आभार ज्ञापन किया. कार्यक्रम में सभामंत्री राजकुमार पुगलिया, प्रकाश घोड़ावत, विकास डागा, गौतम सुराणा, विक्रम छाजेड़, अमित पटावरी, डॉ रिषभ पुगलिया, हिमांशु संचेती, श्रेयांश पुगलिया, शुभम भंसाली, सौरभ कुण्डलिया, जगत खरेद्र, राजीव बेद, श्रेयांस खदेड़, विकास भंसाली, संदीप दुगड, महिला मंडल मंत्री सुमन देवी पुगलिया, आभा देवी वैगानी, शांति नाहटा, स्नेहलता सेठिया, सोनू संचेती, बेबी वैद, खुशबू छाजेड़, स्वाति सुराणा, खुशबू घोड़ावत की सम्मानीय उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन