अग्नि सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई शपथ

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई शपथ

अग्नि सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई शपथ

विज्ञापन

समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली परिसर में शनिवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने की. स्वास्थ्य प्रबंधक देवभूषण, लैब टेक्नीशियन डॉ मनोज कुमार मंडल, लेखापाल पुनील रजक, सुनील कुमार शर्मा, बीसीएम मुकेश कुमार, एएनएम अंजना कुमारी, निशा प्रिया, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे. शुरुआत अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाने के साथ हुई. डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा, अस्पताल में मरीजों व स्टाफ की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. अग्निकांड जैसी आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी और जागरूकता जरूरी है. लैब टेक्नीशियन डॉ मनोज कुमार मंडल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए. हर कर्मचारी जागरूक और प्रशिक्षित रहे. स्वास्थ्य प्रबंधक देवभूषण ने बताया कि हम अस्पताल में अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी संसाधन और उपकरणों को दुरुस्त रखने के साथ-साथ स्टाफ को समय-समय पर प्रशिक्षण भी देते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन