कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य जांच व उपचार कराने में पोषण पुनर्वास केंद्र राज्य में चौथे स्थान पर

Updated at : 05 Jul 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य जांच व उपचार कराने में पोषण पुनर्वास केंद्र राज्य में चौथे स्थान पर

कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य जांच व उपचार कराने में पोषण पुनर्वास केंद्र राज्य में चौथे स्थान पर

विज्ञापन

वर्ष 2024-25 एनआरसी कटिहार से 280 कुपोषित बच्चों को किया गया सुपोषित कटिहार वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान कुपोषित बच्चों की जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराने में कटिहार जिला राज्य में भागलपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के बाद चौथे स्थान पर रहा. वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग, कटिहार द्वारा सभी कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराते हुए आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराकर बच्चों को स्वस्थ्य और सुपोषित बनाया गया है. सभी प्रखंडों में कार्यरत एएनएम, आशा कर्मियों द्वारा क्षेत्र में जन्म के बाद कमजोर, शारीरिक क्षमता में कमी वाले बच्चों को चिन्हित करते हुए विशेष जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल भेजा जाता है. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए विशेष जांच और उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में एक परिजन के साथ भर्ती कराते हुए बच्चों को स्वस्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. वर्ष 2024-25 के दौरान कटिहार में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में 280 कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य और सुपोषित किया गया है. पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को एनआरसी में किया जाता है भर्ती सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया की क्षेत्र में टीकाकरण के दौरान आने वाले बच्चों, स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज हेतु आने वाले बच्चों और आशा के द्वारा घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के कमजोर, कुपोषित बच्चों की पहचान की जाती है. ऐसे बच्चों को सुपोषित करने के लिए आशा, एएनएम द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाता है. ऐसे बच्चों की पहचान के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की पहचान होने पर बच्चों को उनके परिजन के साथ एनआरसी में भर्ती कराते हुए उपचार कराया जाता है. एनआरसी में भर्ती बच्चों को इलाज के साथ-साथ बेहतर पौष्टिक आहार भी दिया जाता है. कुपोषित बच्चों को एनआरसी में रखकर इलाज व उनके लिए स्पेशल डाइट तैयार की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन