कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, दिन भर नहीं खिला धूप

Updated at : 06 Jan 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, दिन भर नहीं खिला धूप

विज्ञापन

– बुधवार से और अधिक पड़ेगी ठंड, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक होगी गिरावट प्रतिनिधि, कटिहार जिले में घना कुहासा व ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हालांकि यह ठंड कड़ाके की ठंड में बुधवार से बदलने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जतायी गयी है. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है. पूरे दिन बादलों के बीच सूर्य के लुकाछिपी की वजह से धूप नहीं निकली. जिसके कारण पूरे दिन ठंड का असर बना रहा. ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों व वृद्धों पर पड़ रहा है. बच्चे व वृद्ध अधिक संख्या में बीमार पड़ रहे हैं. इसके साथ ही शुगर, बीपी मरीज भी ठंड में अत्याधिक परेशान हो रहे हैं. बीपी के मरीज की शिकायत है कि उनका बीपी बढ़ रहा है. यही हालत कमोवेश शुगर मरीज के सामने भी उत्पन्न हो रही है. ऐसे मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं. स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कूल पहुंचने में सुबह में परेशानी उठानी पड़ रही है. इतनी ठंड के बावजूद अभी भी कई निजी स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से ही हो रहा है. कई अभिभावकों ने स्कूल के टाइमिंग में बदलाव की मांग की है. मजदूर व किसानों की ठंड ने बढ़ा दी है परेशानी ——————————————————- ठंड की वह से मजदूरों को काम करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे मौसम में मजदूरों को पानी के संपर्क में पूरे दिन रहने की वजह से बीमार पड़ रहे हैं. यही हाल किसानों का भी है. किसान खेत में काम करने में ठंड के बीच अक्षम साबित हो रहे हैं. बधवार से तापमान में और अधिक आयेगी गिरावट ———————————————————– जिले में बुधवार से कड़ाके की ठंड से लोगों को दो चार होना होगा. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयेगी. ऐसे में जब अभी लोगों ठंड से इतनी परेशानी हो रही है तो और अधिक ठंड पड़ने पर क्या स्थिति होगी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से तीन-चार दिनों तक काड़ाके की ठंड पड़ेगी. गरीबों के बीच कंबल का वितरण नहीं हो सका —————————————————— जिला प्रशासन की ओर से अब तक जिले के गरीबों के बीच कंबल का वितरण शुरू नहीं किया जा सका है. ऐसे में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की दिन तो किसी तरह कट जा रही है लेकिन रात काटना मुश्किल साबित हो रहा है. अलाव की व्यवस्था भी ग्रामीण क्षेत्र में अब तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि जिला से फंड उपलब्ध नहंी होने के कारण अलाव नहीं जल रहा है. हालांकि शहरी क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवसथा किये जाने से बहुत हद तक लोगों को राहत मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन