कदवा में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Updated at : 08 Apr 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
कदवा में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

कदवा में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

कदवा प्रखंड में तीन पंचायतों में पैक्स के होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कुल 5 तथा सदस्य पद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हुई. चौनी पैक्स, धनगामा पैक्स, धपरसिया पैक्स में चुनाव कराया जाना है. प्रशासन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा. चौनी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया है. सदस्य पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है. धनगामा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी मैदान में हैं और सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है. धपरसिया पैक्स में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी नामांकन किया. सदस्य पद के लिए 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन