सिक्किम में कटिहार के लापता दो मजदूरों का 11 दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 May 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
सिक्किम में कटिहार के लापता दो मजदूरों का 11 दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

सिक्किम में कटिहार के लापता दो मजदूरों का 11 दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन

– एक मई से लापता, परिजन परेशान बरारी बरारी प्रखंड के आश्रम टोला बारी नगर के दो मजदूर त्रिलोकी मेहता और शिव शंकर महतो सिक्किम में एक मई से लापता हैं. दोनों मेसर्स नालंदा इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सिक्किम साइट पर काम कर रहे थे. लापता होने की सूचना से दोनों परिवार परेशान हैं. कांग्रेस नेता सह बरारी विधानसभा प्रत्याशी तौकीर आलम आश्रम टोला पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले. उन्होंने पूरा हाल जाना और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया. चार मासूम बच्चों के परवरिश का सवाल त्रिलोकी मेहता की पत्नी और बच्चों के साथ-साथ जय शंकर महतो के चार मासूम बच्चों के सामने परवरिश का संकट खड़ा हो गया है. परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य के लापता होने से घर में मातम पसरा है. सिक्किम प्रशासन से संपर्क का आश्वासन तौकीर आलम ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि सिक्किम प्रदेश के संबंधित जिला एवं थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मदद से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कटिहार जिला प्रशासन से दोनों मजदूरों को ढूंढने और आपदा घोषित कर पीड़ित परिवार को राहत देने की अपील की. बताया गया कि दोनों मजदूर नालंदा, बिहार की कंपनी में विधिवत नौकरी कर रहे थे. एक मई से उनका कोई अता-पता नहीं है. परिजन अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन