कोसी, गंगा नदी में तलाशी कार्य में दूसरे दिन भी नहीं मिली सफलता

कोसी, गंगा नदी में तलाशी कार्य में दूसरे दिन भी नहीं मिली सफलता
कुरसेला कोसी, गंगा नदी में एसडीआरएफ दल पूर्णिया के युवक और हत्या कर कोसी में फेंके किशोर के शव के तलाश में शनिवार को लगी रही. तलाशी कार्य के दूसरे दिन एसडीआरएफ को सफलता नहीं मिल सकी. कुरसेला कोसी पुल से लेकर मधेली के बारह नम्बर ठोकर से लेकर काढ़ाघाट तक नदी क्षेत्र में एसडीआरएफ मोटर वोट से तलाशी कार्य में लगी रही. पूर्णिया युवक के कोसी नदी में पुल से छलांग लगाने के घटना के तीन दिन गुजर गया. इसी तरह अयोध्या गंज बाजार टेंगरिया टोला के मृत किशोर का शव कोसी नदी फेंके जाने के घटना का दस दिन गुजर गया है. नदी में इनका तलाश करना चुनौती बना हुआ है. मामले में पूर्णिया निवासी युवक का परिवार जीवित बरामदगी की उम्मीद लगायें है. जबकि मृत किशोर का परिवार शव के लिये बैचेनी से इंतजार में हैं. पूर्णिया का युवक नदी में छलांग लगाने के बाद नदी के प्रवाह में बह गया. जबकि किशोर के हत्या कर नदी में शव को फेंक दिया गया था. खोजी दल के लिये नदी में डूबे युवक और मृत किशोर के शव को खोज निकालना चुनौती भरा कार्य है. बाढ़ से नदियों के उफान पर होने से एसडीआरएफ को तलाशी कार्य में परेशानी हो रही है. कोसी नदी के गंगा में मिलने से प्रवाह क्षेत्र का दायरा बड़ा हो गया है. पुलिस के लिये मृत किशोर के शव को बरामद करना कानूनी प्रक्रिया के लिये आवश्यक है. आमजन नदी से युवक और मृत किशोर के शव बरामदगी को लेकर नजर लगायें है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




